Uncategorised

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरनगर क्षेत्र में सुबह हुआ भीषण हादसा, चालक फरार

रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

लापरवाही से चला ट्रेलर बना मौत का कारण

जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम महालोई निवासी पद्मलोचन राठिया (22), मुनावर राठिया (21) और ज्ञानचंद राठिया (21) एक ही बाइक पर सवार होकर रायगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पालीघाट और बंगुरसिया के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पद्मलोचन राठिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरी मौत, एक की हालत गंभीर

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद मुनावर राठिया को भी मृत घोषित कर दिया गया। वहीं ज्ञानचंद राठिया को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

चालक मौके से फरार, ट्रेलर जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रेलर चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

चक्रधरनगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button