Uncategorised

बैकलॉग भर्ती : मुख्य सचिव विकासशील का बड़ा निर्देश, सभी विभागों में रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्रालय में विभागीय सचिवों की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति और भू-अर्जन मामलों में तेजी लाने के निर्देश

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने सभी विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों से कहा कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करें और तय समय-सीमा में लक्ष्यों को पूरा करें। उन्होंने शासन के प्रमुख प्रोजेक्टों से जुड़े भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इन प्रमुख योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं तथा पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव उपस्थित रहे। इनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह, आदिम जाति विकास, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा, कृषि, खाद्य, नगरीय प्रशासन, परिवहन, राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कौशल विकास सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button