उत्कर्ष योजना रिजल्ट 2026 : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना का प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी

9 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध है परिणाम
रायपुर। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध है परिणाम
प्रवेश परीक्षा के परिणाम की सूची सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपने संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय से संपर्क कर अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
9 जुलाई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
यदि किसी विद्यार्थी या अभिभावक को परीक्षा परिणाम को लेकर कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह 09 जुलाई 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विद्यार्थियों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील
शिक्षा विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त करें तथा आवश्यक होने पर निर्धारित तिथि के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।







