Uncategorised

गौधाम योजना की समीक्षा बैठक: रायगढ़ जिले में जल्द शुरू होगा 6 पंजीकृत गौधामों का संचालन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़, जिले में गौधाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टोरेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चरणबद्ध तरीके से गौधामों के संचालन और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

प्रथम चरण में 6 गौधाम होंगे शुरू

बैठक में कलेक्टर ने जिले में प्रस्तावित 18 गौधामों के संचालन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रथम चरण में अनुमति प्राप्त 6 पंजीकृत गौधामों का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और गौधाम संचालन समितियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा योजना के सुचारू संचालन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने कहा।

अधिकारियों और समितियों की रही उपस्थिति

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, संबंधित विभागों के अधिकारी, गौधाम संचालन समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में गौधामों में आवश्यक सुविधाओं, प्रबंधन व्यवस्था और संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने योजना को जिले में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button