Uncategorised

रायगढ़ समेत कई स्टेशनों से होकर चलेगी सम्बलपुर–जबलपुर स्पेशल ट्रेन, 1 अगस्त को मिलेगा यात्रियों को लाभ

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने सम्बलपुर–जबलपुर के बीच एक तरफा एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को संचालित होगी।

रायगढ़ सहित इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

गाड़ी संख्या 08301 सम्बलपुर–जबलपुर स्पेशल का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर और शहडोल स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव दिया गया है।

यह रहेगा समय

  • सम्बलपुर प्रस्थान – 06:15 बजे
  • झारसुगुड़ा रोड – 07:30/07:35 बजे
  • रायगढ़ – 08:55/08:57 बजे
  • चांपा – 09:53/09:55 बजे
  • बिलासपुर – 11:00/11:15 बजे
  • पेंड्रारोड – 12:58/13:00 बजे
  • अनूपपुर – 13:45/13:50 बजे
  • शहडोल – 14:33/14:35 बजे
  • कटनी साउथ – 17:15/17:20 बजे
  • जबलपुर आगमन – 18:25 बजे

22 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी कोच तथा 20 स्लीपर कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सके।

यात्रियों से यात्रा से पूर्व आरक्षण की स्थिति एवं ट्रेन की जानकारी की पुष्टि करने की अपील की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button