देश विदेश

मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगा 5 लाख मीट्रिक टन चावल का शीघ्र उठाव, हर माह 250 रेलवे रैक की मांग

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धान खरीदी व्यवस्था को सुचारु बनाने और गोदामों में जगह उपलब्ध कराने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव और हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

चावल परिवहन में तेजी लाने पर जोर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चावल का समय पर उठाव होने से परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी, गोदामों में नई फसल के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। इससे किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया को भी सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय पूल के लिए 73 लाख टन चावल का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल के लिए 73 लाख टन चावल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए राज्य को नियमित रूप से पर्याप्त परिवहन सुविधा की आवश्यकता है।

हर महीने 250 रेलवे रैक की मांग

मुख्यमंत्री ने चावल के समयबद्ध परिवहन के लिए राज्य को हर महीने कम से कम 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त रैक मिलने से चावल उठाव की गति बढ़ेगी और भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने दिया सहयोग का आश्वासन

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button