कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों, विभागीय पत्रों एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।
कलेक्टर ने शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।







