रायगढ़

रायगढ़ : नगर निगम एमआईसी बैठक में 32.50 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक, 19 एजेंडों पर सर्वसम्मति से निर्णय

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ में मंगलवार को महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में महापौर परिषद (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, खेल अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े 19 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

32.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी
बैठक में लगभग 32.50 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को मंजूरी दी गई। इन कार्यों के पूरा होने से शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

पेयजल व्यवस्था होगी और मजबूत
शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 17 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं इंटेकवेल में स्काडा कम्पेटिबल पावर पंप लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न ईएसआर में स्काडा कम्पेटिबल बूस्टर पंप लगाने का निर्णय लिया गया। इससे नागरिकों को नियमित और बेहतर पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी।

आधुनिक मशीनों से सुधरेगी सफाई व्यवस्था
नगर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए ऑटोमैटिक रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया। वहीं 15वें वित्त आयोग के तहत शहर के 48 वार्डों और प्रमुख मार्गों की सफाई के लिए आवश्यक वाहन, उपकरण और संसाधन खरीदे जाएंगे।

पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक बाजार की योजना
पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ेरामपुर स्थित पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में सघन वृक्षारोपण (डेंस अफॉरेस्टेशन) कराया जाएगा। इसके अलावा मटन, मुर्गा और मछली विक्रेताओं के लिए बड़ेरामपुर में आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त बाजार निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की स्वीकृति दी गई।

वार्डों के विकास कार्यों को भी मिली मंजूरी
बैठक में शहर के 48 वार्डों से प्राप्त विकास कार्यों के प्रस्तावों को शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अमलीभौना ट्रांसपोर्ट नगर और जेल कॉम्प्लेक्स की जर्जर दुकानों को हटाने, मीना बाजार के लिए स्थान चयन और निगम राजस्व बढ़ाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

शहर विकास निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता : महापौर
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर पेयजल, स्वच्छता, सड़क, पर्यावरण और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समय-सीमा में पूरा कराया जाएगा।

शीघ्र शुरू होंगे विकास कार्य : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि एमआईसी से स्वीकृत प्रस्तावों की प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रिया जल्द पूरी कर विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।

बैठक में एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, पूनम सोलंकी, त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button