छत्तीसगढ़

बिलासपुर : बासाझाल पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक मार्ग से यातायात शुरू, एप्रोच रोड का काम तेज

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। रतनपुर–पेन्ड्रा मार्ग पर स्थित बासाझाल गांव का पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए आवागमन शुरू करा दिया है। महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए राहत एवं मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

सुरक्षा के लिए पुल पर आवागमन बंद

जिला प्रशासन के अनुसार, पुराना होने के कारण पुल अधिक भार सहन नहीं कर सका और क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुल के प्रभावित हिस्से से आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। वर्तमान में वाहनों और आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है।

एप्रोच रोड निर्माण कार्य जारी

वैकल्पिक मार्ग तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड का निर्माण कार्य अभी जारी है। इसके कारण लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने बताया कि एप्रोच रोड का कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराया जा रहा है, ताकि जल्द ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो सके।

कलेक्टर ने की सावधानी बरतने की अपील

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आम लोगों से प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने कहा है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की लगातार निगरानी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button