रायगढ़

डीजल चोरी रायगढ़ : ट्रेलरों से डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी का डीजल खरीदने वाला भी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय डीजल चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। Diesel Chori Raigarh मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चोरी का डीजल खरीदने वाले सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ट्रेलर से 100 लीटर डीजल चोरी

तमनार निवासी गोपेश जायसवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका ट्रेलर जेपीएल प्लांट के गेट नंबर-2, सलिहाभांठा के पास खड़ा था। रात में टैंक में लगभग 100 लीटर डीजल मौजूद था, लेकिन सुबह टैंक का ढक्कन टूटा मिला और पूरा डीजल गायब था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में खुला गिरोह का राज

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भालूमुड़ा निवासी किशोर कुमार चौहान (37) के पास चोरी का डीजल रखा हुआ है। पूछताछ में उसने अपने साथियों फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता, कमलेश कुमार उरांव (23) और कमल सिदार के साथ मिलकर ट्रकों और ट्रेलरों से डीजल चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी का डीजल 4 हजार रुपये में बेचा

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी का करीब 100 लीटर डीजल ग्राम मुड़ागांव निवासी दुर्गाचरण पटेल (42) को मात्र 4 हजार रुपये में बेच दिया था। बिक्री से मिली रकम सभी आरोपियों ने आपस में बांट ली।

बोलेरो, डीजल और औजार जब्त

पुलिस ने किशोर की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल और पेचकस जब्त किया। इसके बाद कमलेश कुमार उरांव को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं चोरी का डीजल खरीदने वाले दुर्गाचरण पटेल को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य देर रात बोलेरो में ड्रम, पाइप और अन्य औजार लेकर निकलते थे। सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रकों और ट्रेलरों के डीजल टैंक तोड़कर डीजल चोरी करते थे। यदि कोई चालक जाग जाता तो उसे धमकाकर मौके से भाग जाते थे।

तीन आरोपी फरार, तलाश जारी

मामले में फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता और कमल सिदार अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button