मनोरंजन

‘रामायण’ की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर Ramayana को लेकर रिलीज डेट की तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।

भारत में 8 नवंबर 2026 को रिलीज
निर्माता नमित मल्होत्रा के मुताबिक फिल्म का पहला भाग भारत में दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

विदेशों में 6 नवंबर को दस्तक
भारत के बाहर फिल्म 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को रिलीज करने की रणनीति के चलते यह तारीख तय की गई है।

रणबीर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।

दो भागों में आएगी ‘रामायण’
फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किए जाने की तैयारी है। फिल्म में राम-सीता विवाह, वनवास, सीता हरण और राम-रावण युद्ध जैसे प्रमुख प्रसंग दिखाए जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button