देश विदेश

Himachal Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत; 11 घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चालुज मोड़ के पास पलटी बस
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस चालुज मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।

बस में करीब 15 से 20 यात्री थे
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 15 से 20 लोग सवार थे। मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में बस के चालक और परिचालक की भी मौत हो गई है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेजा गया।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है।

मृतकों की सूची

  1. जगदेव शर्मा, 50 वर्ष
  2. देस राज, 35 वर्ष
  3. तेज सिंह, 39 वर्ष — परिचालक
  4. जगदेई, 24 वर्ष
  5. हरदेई, 43 वर्ष
  6. नीलम, 34 वर्ष
  7. रूप सिंह, 35 वर्ष — चालक

11 लोग घायल
हादसे में कर्ण सिंह उर्फ साहिल (18), सुष्मिता (32), प्रियंका (5), हर्षु (4), पानो देवी (41), काव्या (11), धन्नी (40), धर्मों देवी (62), अप्रित मंगल (11), नेहा (10) और विजय कुमार (34) घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में बस के तेज गति में होने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button