रायगढ़

रायगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण

Advertisement

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

परेड का किया निरीक्षण
ध्वजारोहण के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान समारोह स्थल पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल नजर आया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय पर्व के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजा आसमान
समारोह के दौरान देशभक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण के बीच आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। इस दृश्य ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button