छत्तीसगढ़

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

Advertisement

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में एंटोमोलॉजी (कीटविज्ञान) परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पेपर लीक का मुख्य आरोपी विश्वविद्यालय का ही एक प्रोफेसर है, जो परीक्षा का प्रश्नपत्र विश्वविद्यालय से लेकर गया था।

परीक्षा से दो घंटे पहले मिली पेपर लीक की सूचना

जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी कि एंटोमोलॉजी का प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिली है। परीक्षा शुरू होने में करीब दो घंटे का समय बाकी था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की।

विश्वविद्यालय से पेपर लेकर गया था प्रोफेसर

पुलिस जांच में कथित तौर पर यह बात सामने आई कि पेपर लीक करने वाला मुख्य आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय का प्रोफेसर ही था। आरोपी प्रोफेसर विश्वविद्यालय से प्रश्नपत्र लेकर गया था और उसने उसे लीक करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने जांच टीम को भी हैरान कर दिया।

मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रोफेसर सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र किन-किन लोगों तक पहुंचा और इसके पीछे आर्थिक लेन-देन या किसी अन्य उद्देश्य की भूमिका थी या नहीं।

परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले प्रश्नपत्र लीक होने की घटना ने विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था और गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button