छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक

Advertisement

22 और 23 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रवास को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा, सुरक्षा से लेकर चिकित्सा सुविधाओं तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में लोकभवन में आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने की।

बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक व्यवस्था से लेकर पार्किंग तक की समीक्षा

बैठक में लोकभवन परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली और इंटरनेट की निर्बाध उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष जोर

राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही प्रोटोकॉल के अनुरूप वाहनों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान निर्धारित कार्यक्रम और आवश्यक व्यवस्थाएं बिना किसी बाधा के संचालित हो सकें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button