रायगढ़
रायगढ़ में बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 यात्री घायल

रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मिली छुट्टी
रायगढ़। जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 14 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र का मामला
यह सड़क दुर्घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की रैरूमाखुर्द चौकी के अंतर्गत हुई। बस और ट्रक की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।






