रायगढ़

महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती को लेकर बैठकों का दौर, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां

Advertisement

फ्रेंड्स कॉलोनी और साई हेरिटेज में अग्र समाज की बैठक, आयोजन को भव्य बनाने पर मंथन

रायगढ़, 9 सितंबर। महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को लेकर अग्र समाज में उत्साह का माहौल है। जयंती महोत्सव को भव्य, गरिमामय और अधिक से अधिक जनभागीदारी वाला बनाने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन सेवा संघ की ओर से लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी और साई हेरिटेज कॉलोनी में अग्र बंधुओं की विशेष बैठक हुई।

फ्रेंड्स कॉलोनी में संयोजक और संयोजिका का चयन

फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई बैठक में जयंती महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से भगवान गोयल को संयोजक तथा कविता अग्रवाल को संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में आगामी शोभायात्रा को धार्मिक एवं संस्कारमय स्वरूप देने के लिए बच्चों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

समाज के गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

बैठक में रामकिशोर जिंदल, प्रभाकर सिंघानिया, शुभम अग्रवाल, पवन बंसल, कन्हैया अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल (गोडम), मनोज बंसल, सुनील कुमार डालमिया, अमन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, कविता अग्रवाल, जीतू डालमिया और बजरंग लाल अग्रवाल सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

साई हेरिटेज में भी आयोजन की रूपरेखा तैयार

साई हेरिटेज कॉलोनी में आयोजित बैठक में भी महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित और व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से के.बी. गोयल, सीता अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल को संयोजक एवं संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई।

परिवारों और बच्चों की भागीदारी पर जोर

बैठक में जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए समाज के सदस्यों से सुझाव लिए गए। परिवारों और बच्चों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई।

बड़ी संख्या में शामिल हुए अग्र बंधु और मातृशक्ति

साई हेरिटेज की बैठक में संजय अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, के.बी. गोयल, पारस अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजेंद्र कुमार पोद्दार, पवन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सीता अग्रवाल, पम्मी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, ललिता अग्रवाल और सोनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्र बंधु एवं मातृशक्ति मौजूद रही।

भव्य आयोजन की दिशा में बढ़ रही तैयारियां

दोनों बैठकों में सामने आए सुझावों और जिम्मेदारियों के साथ जयंती महोत्सव की तैयारियों को गति मिली है। आयोजकों का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी की जयंती को सामाजिक एकता, संस्कार, सेवा और जनभागीदारी के संदेश के साथ भव्य रूप देना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button