छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर, चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल

Advertisement

23-24 सितंबर को जिले में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, खर्रा घाट विकास परियोजना का करेंगे शिलान्यास

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 और 24 सितंबर को दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिंदल एयरपोर्ट पहुंचकर अग्रोहा धाम जाएंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 23 सितंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर से रवाना होंगे और शाम 4 बजे जिंदल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां से वे शाम 4.15 बजे अग्रोहा धाम के लिए रवाना होंगे, जहां भाषा शिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भोजपल्ली जाएंगे। वे शाम 6 बजे भोजपल्ली से रवाना होकर करीब 6.30 बजे रायगढ़ स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शाम 7 बजे सर्किट हाउस से रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 7.10 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात करीब 10.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

खर्रा घाट में सेवा संकल्प अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय 24 सितंबर को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर खर्रा घाट पहुंचेंगे। यहां वे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवादान एवं वोकल फॉर लोक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसी दौरान मुख्यमंत्री खर्रा घाट विकास परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।

मोती महल के बाद रायपुर के लिए होंगे रवाना

खर्रा घाट कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोती महल पैलेस जाएंगे। इसके पश्चात सुबह 10.05 बजे मोती महल परिसर से जिंदल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10.35 बजे जिंदल एयरपोर्ट, रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेगा। इस तरह दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर जिले में प्रस्तावित विकास एवं सेवा गतिविधियों से जुड़े आयोजनों का हिस्सा बनेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button