छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव के दूसरे दिन ‘मैं अयोध्या हूं’ नाट्य प्रस्तुति ने बांधा समां, लोकसंगीत और शास्त्रीय नृत्य से सजी सांस्कृतिक शाम

Advertisement

Raipur Rajyotsav News : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में कला, संस्कृति, आस्था और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत, शास्त्रीय नृत्य और आधुनिक संगीत की प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने कलाकारों को सम्मानित कर उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

‘मैं अयोध्या हूं’ नाट्य प्रस्तुति से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज विशेष नाट्य प्रस्तुति ‘मैं अयोध्या हूं’ से हुआ। करीब एक घंटे तक चली इस प्रस्तुति में अयोध्या की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को अभिनय और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से मंच पर उतारा गया।

कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के जरिए भारतीय संस्कृति, आस्था, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास की झलक प्रस्तुत की। नाटक में राम मंदिर निर्माण से जुड़े इतिहास और आस्था के विभिन्न पहलुओं को भी दर्शाया गया।

कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

नाट्य मंचन के दौरान भारतीय सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद लोकसंगीत, शास्त्रीय नृत्य और आधुनिक संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों की सराहना मिली। राज्यपाल रमेन डेका ने दूसरे दिन मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button