रायगढ़

महापल्ली में भाजपा लोईंग मंडल की मासिक बैठक, नितिन नवीन के धरमजयगढ़ आगमन की तैयारियों पर मंथन

Advertisement
Advertisement Carousel

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ से कम से कम 20 कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय, संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं

महापल्ली (रायगढ़)। भारतीय जनता पार्टी लोईंग मंडल की मासिक बैठक महतारी सदन, महापल्ली में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ 15 नवंबर 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के धरमजयगढ़ आगमन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर

बैठक में तय किया गया कि धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लोईंग मंडल के प्रत्येक बूथ से कम से कम 20 कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल ने पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिम्मेदारी के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए आपसी समन्वय और संगठनात्मक सक्रियता जरूरी है।

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा

बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उनके जीवन, संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के उत्थान में योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम के महत्व पर चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क और आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान, मंडल महामंत्री मुरारी अग्रवाल, जनपद पंचायत सदस्य सुकलाल चौहान, मनोहर प्रधान, सूर्यकांत त्रिपाठी, राजेश प्रधान, नवीन बिस्वाल, मनोज प्रधान, श्रवण गुप्ता, चक्रधर यादव, संतकुमार साहू, राजकुमार निषाद, बसंत सिदार, सरोज भोय, पिंटू साव, तरुण गुप्ता, टीकाराम प्रधान, बृजेश गुप्ता और डॉ. नारायण दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button