रायगढ़

जनजातीय गौरव दिवस और नितिन नवीन की सभा को सफल बनाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की अपील

Advertisement
Advertisement Carousel

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास और जनसभा में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आगामी 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रस्तावित जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से सहभागिता की अपील की है।

जनजातीय समाज के योगदान को किया रेखांकित

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास, संस्कृति और देश की स्वतंत्रता तथा विकास में उसका योगदान अतुलनीय है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जनजातीय समाज के गौरव और योगदान को स्मरण करने का अवसर है।

बड़ी संख्या में धरमजयगढ़ पहुंचने का आह्वान

किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही हैं।

उन्होंने प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से 15 नवंबर को धरमजयगढ़ पहुंचने की अपील की। साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम एवं विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button