छत्तीसगढ़

पति-पत्नी के विवाद के बीच पिता को बेटे से मिलने का अधिकार, हर महीने पहले रविवार को 4 घंटे मुलाकात

Advertisement
Advertisement Carousel

बिलासपुर। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का असर बच्चे के भविष्य और उसके माता-पिता से संबंधों पर नहीं पड़ना चाहिए। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पिता को अपने बेटे से नियमित मुलाकात का अधिकार देते हुए हर महीने के पहले रविवार को चार घंटे साथ समय बिताने की अनुमति दी है।

फैमिली कोर्ट ने खारिज कर दी थी पिता की अर्जी

यह मामला रायपुर का है। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पिता अपने बेटे से मुलाकात नहीं कर पा रहा था। बेटे की कस्टडी और संरक्षण की मांग को लेकर पिता ने रायपुर फैमिली कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया था। हालांकि, फैमिली कोर्ट ने उसकी अर्जी खारिज कर दी।

हाईकोर्ट में लगाई अपील

फैमिली कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट पिता ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अपील की। मामले पर विचार करते हुए हाईकोर्ट ने पिता को बेटे से मिलने का अधिकार दिया। इसके तहत अब पिता प्रत्येक महीने के पहले रविवार को चार घंटे अपने बेटे के साथ बिता सकेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button