कमिश्नर कोर्ट में नही हो रहा कोविड गाइड लाइन का पालन…।।

अधिवक्ताओं ने दर्ज की आपत्ति…।।
सिंहघोष/रायगढ़-21.01.22- शहर और जिले में एक तरफ जिला प्रशासन कोविड गाइड लाइन के पालन को लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है,तो वहीं कलेक्ट्रेट भवन में लगने वाले कमिश्नर कोर्ट में बेतहाशा भीड़ को लेकर प्रशासन पूर्णतः लापरवाह नजर आ रहा है।
महीने में दो बार लगने वाले कमिश्नर कोर्ट में औसतन चार सौ से पांच सौ की संख्या में लोग जमा हो रहे है। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। हालांकि इस समश्या को लेकर बार एसोसिएशन रायगढ़ के सदस्य अधिवक्तागणों का एक प्रतिनिधि मंडल कमिश्नर से मुलाकात कर चुका है। उनकी तरफ से कमिश्नर महोदय को यह कहा गया था कि सिविल कोर्ट के तर्ज पर कमिश्नर कोर्ट में भी जो आवश्यक मामले हो उनकी ही सुनवाई की जाए,ताकि अनावश्यक जमा होने वाली भीड़ को नियन्त्रित किया जा सके।
हालाकि कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल के प्रस्तावों को सुनने के बावजूद दर किनार कर दिया। आज के दिन पुनः आयोजित कमिश्नर(अपर आयुक्त सम्भाग बिलासपुर)कोर्ट में पुनः 5 सौ से अधिक की संख्या में प्रार्थी और उनके अधिवक्ता उपस्थित हुए। इस बात को लेकर बार एसोसिएशन के कुछ अधिवक्ता बेहद नाराज हो गए उनका कहना है कि कमिश्नर साहब कोरोना संक्रमण के संभावित खतरों को नजरअंदाज करते हुए न केवल गलत तरीके से कोर्ट का संचालन कर रहे है बल्कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का उलंघ्न कर रहे है।












