धरमजयगढ़ के जनजातीय गौरव दिवस समारोह में दिखी सीएम विष्णुदेव साय की राजनीतिक पकड़

बिरसा मुंडा जयंती पर बड़ी संख्या में जुटे जनजातीय समाज के लोग, आयोजन को प्रदेश की आदिवासी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा
रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित विशाल समारोह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनजातीय समाज के बीच जुड़ाव और राजनीतिक प्रभाव को लेकर चर्चा तेज कर दी है। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल हुए।
जनजातीय समाज के बीच सीएम साय की पकड़ का प्रदर्शन
जनजातीय समाज से आने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए समारोह की व्यापक भागीदारी को सामाजिक जुड़ाव और जमीनी स्तर पर उनकी स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन में लोगों की मौजूदगी ने जनजातीय समाज के बीच उनकी राजनीतिक सक्रियता और प्रभाव को भी रेखांकित किया।
राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है धरमजयगढ़
धरमजयगढ़ का भौगोलिक और राजनीतिक महत्व भी इस आयोजन को खास बनाता है। यह क्षेत्र कोरबा, जशपुर, सरगुजा और रायगढ़ से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां से निकलने वाले राजनीतिक संदेश का असर प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य जिलों के सियासी समीकरणों पर पड़ सकता है।





