चिल्फी में 300 क्विंटल धान से लदा ट्रक जब्त, अवैध परिवहन की आशंका में जांच शुरू

धान खरीदी सीजन के बीच खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन समेत धान कब्जे में लिया
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के परिवहन और खपाने की आशंका को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के चिल्फी क्षेत्र में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 300 क्विंटल धान से लदे ट्रक को जब्त किया है।
जांच के दौरान पकड़ा गया ट्रक
जानकारी के मुताबिक, धान खरीदी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रमुख सड़कों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई है। इसी दौरान चिल्फी क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान एक ट्रक में बड़ी मात्रा में धान ले जाते हुए पाया गया। टीम ने वाहन को रोककर धान से संबंधित दस्तावेजों और परिवहन की जानकारी की जांच की।
धान और वाहन दोनों जब्त
जांच के बाद ट्रक में लदे 300 क्विंटल धान को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों को संदेह है कि धान का परिवहन नियमों के विरुद्ध किया जा रहा था। फिलहाल धान और ट्रक दोनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।





