खेलछत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगी 3 लाख रुपए तक की सहायता, 30 नवंबर तक आवेदन

Advertisement
Advertisement Carousel

रायपुर। ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह राशि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए यात्रा खर्च और उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण खरीदने के लिए दी जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र खिलाड़ियों से 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए मिलेगी सहायता

योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए यात्रा व्यय और खेल उपकरणों की खरीद पर होने वाले वास्तविक खर्च अथवा अधिकतम तीन लाख रुपए में से जो राशि कम होगी, उतनी आर्थिक सहायता प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।

बाजार मूल्य के आधार पर तय होगी उपकरणों की राशि

खेल उपकरणों के लिए खिलाड़ी द्वारा मांगी गई राशि और संबंधित उपकरण के बाजार मूल्य में से जो राशि कम होगी, उसी के आधार पर सहायता स्वीकृत की जाएगी। इसके तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक गुणवत्ता वाले खेल संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना उद्देश्य

राज्य शासन द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए वित्तीय सहयोग देना है। इस सहायता से खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और जरूरी खेल उपकरणों की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी। योजना के लिए पात्र खिलाड़ी 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button