देश विदेश

प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में शामिल हुए पीएम मोदी, गुरु नानक देव जी को किया नमन

Advertisement
Advertisement Carousel

नशे को बताया समाज की बड़ी चुनौती, युवाओं से शिक्षा और सपनों पर ध्यान देने की अपील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली स्थित लोक निवास में आयोजित विशेष शबद कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शबद कीर्तन और गुरुवाणी का श्रवण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को सम्मानित भी किया गया।

गुरु नानक देव जी के चरणों में किया नमन

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पवित्र अवसर पर गुरु नानक देव जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने शबद कीर्तन में शामिल होने का अवसर देने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का आभार जताया।

सिख परंपरा ने हमेशा राष्ट्र के लिए दिया बलिदान

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र और उसकी संस्कृति के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना सिख परंपरा की विशिष्ट पहचान रही है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी यह गौरवशाली विरासत निरंतर आगे बढ़ती रही। देश के कठिन दौर में भी सिख गुरुओं ने राष्ट्र की रक्षा और संस्कृति को सुरक्षित रखने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए गुरुओं की शिक्षाओं और आदर्शों से प्रेरणा एवं शक्ति लेना जरूरी है।

नशे को बताया समाज के सामने बड़ी चुनौती

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे की लत से केवल युवा ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। इससे परिवारों के सपने टूट जाते हैं। उन्होंने अपील की कि देश का हर युवा नशे से दूर रहे, शिक्षा हासिल करे, अपने सपनों को पूरा करे और परिवार तथा देश का नाम रोशन करे। इस दिशा में परिवारों की भूमिका को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल सहित कई गणमान्य रहे मौजूद

लोक निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित रहा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button