राज्य

मेडिकल स्टोर्स की आड़ मे राशन किराना सामानों की धड़ल्ले से कालाबाजारी…

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़ग्राम पंचायत केशला के आश्रित ग्राम डुमरमुड़ाओडिशा रोड मे मुख्य मार्ग पर गुप्ता मेडिकल की आड़ मे किराना सामानों ( खाद्य सामग्री) की आधिक दामो मे हो रही अवैध कालाबाजारी !

क्राइम फ्री इंडिया फोर्स के प्रदेश संगठन मंत्री कौलाश आचार्य को लगातार मिल रही शिकायत के आधार पर किराना सामानों को अधिक दामो मे बेचने की शिकायत ग्रामीणो से मिल रही थी ! इसी कड़ी मे आज डुमरमुड़ा के ग्रामीणो से मिली गुप्त सूत्रो के अनुसार लॉक डाऊन के दौरान गांव मे संचालित गुप्ता मेडिकल के द्वारा मेडिकल की आड़ मे राशन किराना सामानों की अधिक दामो पर गांव के भोले भाले ग्रामीणो को दिन भर बिक्री करने की जानकारी मिली।

क्राईम फ्री इंडिया फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमान राघवेंद्र पाठक सर के दिशा निर्देश पर प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुमार निषाद प्रदेश इकिई रायगढ के नेतृत्व मे प्रिंट मीडिया वर्तमान भारत के जिला संवाददाता आशीष यादव के साथ टीम बनाकर राशन की काला बाजारी करने वाले राशन संचालक के पास अपनी ही टीम के एक सदस्य को ग्राहक बनाकर भेजा गया तथा राशन सामग्री आलू, प्याज,तेल,शक्कर की मांगा किया गया ! संचालक द्वारा आलू औऱ प्याज खत्म होना बताया तथा आधा क़िलो सरसो का तेल औऱ एक किलो शक्कर दिया दाम पूछने पर शक्कर का 50 रुपये किलो औऱ सरसो तेल आधा लीटर बोतल क़ि कीमत 70 रुपये बताये टीम के सदस्य के द्वारा अधिक दाम लेने क़ि बात कहने पर साफ कह दिया लेना हो तो लो नही तो रहने दो फिर टीम के सदस्य के द्वारा पैसे देकर जब सामानों क़ि बिल देने क़ि बात कही तो बाकायदा सादे कागज पर बिल भी दे दिया गया वह भी कच्चा बील दिया!

टीम के बाक़ी सदस्य भी ठीक उसी समय वहा आ गये औऱ कैमरे मे समान देते रिकॉर्ड भी कर लिया मेडिकल संचालक को भुगतान कर समान बैग मे रखा औऱ दुकान के ठीक सामने ग्राम सुरक्षा समिति का निगरानी दल बैठे थे, तब उनसे जाकर संचालक क़ि कालाबाजारी से अवगत कराने पर गांव के पंच का फोन नंबर 62637××××× व से उनकी मौजूदगी मे कोटवार ने गांव मे हो रही राशन क़ि काला बाजारी को दबि जुबान संज्ञान मे ना होना बताया गया ! तथा वही इस नंबर 626×××12965 से कोटवार ने यह सब मेडिकल स्टोर की आड़ मे करना स्वीकार किया ! साथ ही बताया गया वह गांव का दबंग मेडिकल संचालक होना पाया गया ! जब उक्त विषय की जानकारी गांव के जनप्रतिनिधियो सरपंच को सूचित किया तो काफी टाईम तक इंतजार करने पर भी मौके पर ना आने पर, स्वयम अपनी टीम के साथ निगरानी समिति के एक व्यक्ति को लेकर जाया गया।

“क्या कहते है सरपंच श्रीमति जमुना बाई महंत हमने सरपंच से बात की”
पंचायत मे हो रही राशन बिक्री मे मेडिकल संचालक कि आड़ मे किराना समान बेचा जाना की सूचना दिया गया और जिला कलेक्टर द्वारा जारी मूल्य सूची से अधिक राशि वसूलने के संबंध मे अवगत कराया तो उन्होने भी इस अवैध उगाही की दबी जुबान जानकारी नही होना बताया गया तथा उनके द्वारा यह भी कहा गया अगर इस प्रकार क् कृत्य हमरे पंचायत मे हो रही है, तो उस दोषी व्यक्ति को पंचायत मंडल के माध्यम से एक बार समझाइस दिया जाएगा अन्यथा कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गयी !
अब बात करते है शासन-प्रशासन की तो भारत सरकार एवं राज्य सरकार ने कोविड – 19 कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर सम्पूर्ण भारत मे लाकडाउन कर धारा 144 एवं धारा 188 लागू कर दिया गया है। साथ ही हिदायत दिया गया है की कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर ना निकले की अपील पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया है। वही कलेक्टर महोदय के द्वारा जारी निर्देश मे कोई भी खाद्य सामग्री को सही मूल्य मे बेचे इसके लिए रेट लिस्ट तैयार की गई है। उनके द्वारा अतिआवश्यक वस्तुत मे मेडिकल दुकान पेट्रोल टंकी किराना दुकान एवं उचित मूल्य की दुकान को चिन्हांकित किया गया है। साथ ही इसके खुलने का टाईम सुबह 5 बजे से 9 बजे तक रखा गया है जिसमे चिन्हांकित पेट्रोल दुकान, मेडिकल दुकान को खोलने की छुट दिया गया है अब क्या इस महामारी से लड़ने के लिए मेडिकल दुकान मे खाद्यान्न सामग्री किराना का सामान बेचा जाऐगा । प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश महासचिव के द्वारा उच्च आला अधिकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराते हुऐ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है !
अब देखना है की शेष बाकी किस प्रकार की कार्यवाही प्रशासन आलाकमान के द्वारा किया जाता है ! लिखे जाने तक दुकान खुली स्थिति मे

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button