Uncategorised

जिला रायगढ़ भाजपा की कार्यसमिति घोषित, विकास व जतिन बने महामंत्री, अरूण-विलिस-नरेश व विनायक बने उपाध्यक्ष

Advertisement

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश भाजपा ने रायगढ़ जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान की नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। विकास केडिया और जतिन कुमार साव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अरुण कातोरे, विलिस गुप्ता, नरेश पंडा, श्रीमती नीलम रंजू संजय, विनायक पटनायक और गोकुल यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा, पवन शर्मा, स्नेहलता शर्मा, रीना भगत, गायत्री केशरवानी और कमला राठिया को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में पांच महिलाओं और कई युवाओं को शामिल कर पार्टी ने युवा नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण पर अपना भरोसा जताया है।

यह घोषणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान की सहमति से रविवार को प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने की। जिला अध्यक्ष पद पर अरुणधर दीवान की नियुक्ति के बाद से कार्यकारिणी को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है, और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button