रायगढ़

वन विभाग ने काटे पेड़,पर्यावरण प्रेमियों ने उसी जगह किया वृक्षारोपण …।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.26.05.22. डिग्री कॉलेज रोड पर जिस बेरहमी से मार्ट बनाने के नाम पर वृक्षो को काटा गया था उससे शहर के पर्यावरण प्रेमी आहत हुए थे और सभी ने अपने अपने तरीके से इस घटना का विरोध प्रशासन और वन विभाग से किया गया था। विरोधकर्ताओ ने चिपको आंदोलन की तर्ज पर प्रदर्शन किया था। पेड़ों की कटाई मामले के विरोध में आए शहर के चर्चित युवा पर्यावरण प्रेमी नरेंद्र चौबे ने बताया कि चूंकि यंहा पेड़ो की कटाई की जानकारी मिलते तक 20 पेड़ काटे जा चुके थे।

इन पेड़ों के काटे जाने से जो हानि पर्यावरण को हुई थी। उसकी सार्थक भरपाई करने के लिए हमारे मन में विचार आया कि जहां c मार्ट बनाने के नाम पर पेड़ काटे गए है वही पर हमें वापस वृक्षारोपण करना है।

इसी तारतम्य में वृक्षारोपण करने के फैसले को आज अमली जामा पहनाया गया और करंज के ही 20 पेड़ 10 फ़ीट ऊंचाई वाले हम सभी साथियों के सहयोग से रोपित किया गया। साथ ही हम सभी ने अपने_अपने पेड़ पर रक्षा सूत्र बांध कर संकल्प लिया कि जब तक ये वृक्ष बड़े न हो जाये तब तक वृक्षो का सरंक्षण व संवर्धन करेंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से वन विभाग को संदेश भी दिया गया कि अब ऐसी किसी भी धटना की पुनरावृत्ति न कि जाए जिससे वह विभाग पर्यवारण के सरंक्षण के बदले इनका नुकसान करने लग जाये।

प्रशासन भी मार्ट बनाने के लिए अन्य किसी स्थान का चयन करें जंहा वृक्षो को काटने की जरूरत ना पड़े।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामदास द्रोपदी फाउंडेशन,जन कारवां,बजरंग दल,सर्प मित्र टीम,उत्तकल सांस्कृतिक सेवा समिति,स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा,सामाजिक कार्यकर्ता,पर्यावरण प्रेमी पूनम सोलंकी,देवेश षड़ंगी,नरेंद्र चौबे, सुनील तीर्थानी,विनितेश तिवारी,डॉ पीयूष चौबल,दीपक हरिताश शर्मा,अंकित गोरख,विवेक पटेल,मलकीत सिंह,जयेश परमार,हैदर रज़ा,नवीन गोयल,लोकेश मालाकार, जय यदु,आर्यन,नवीन बैरागी,जितेंद्र गोयल,सुरेन्द्र पाण्डेय व अन्य साथियो ने सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button