रायगढ़

रात भर की बारिश में डूबा मोदी नगर…

Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.15.07.22.शहर के बोईदादर क्षेत्र में स्थित हाउसिंग बोर्ड की मोदी नगर कालोनी एक रात की बारिश में बेहाल हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी मोदी नगर पहली बारिश में ही पूरी तरह डूब गया।

कालोनी के लोगो ने बताया कि उन्होंने कई बार निगम महापौर, निगम आयुक्त, विधायक एवं कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। परंतु कालोनी की इस समस्या का स्थाई समाधान नही निकल पाया। हर साल उनका यही जवाब होता है की हम इंजीनियर को भेजकर वहां का कार्य जल्द से जल्द खत्म करा देंगे।

आज कई साल बीत चुके मोदी नगर का कार्य अभी तक नहीं हुआ है। अब तो हालात ऐसे हो चुके है कि हम कालोनी वासी प्रशासन और जन प्रतिनिधियों से पूछना चाहते हैं, कि और कितने सालों तक डूबता रहेगा मोदी नगर ??
लोगों ने यह भी बताया कि दो तीन दिन लगातार बारिश होने से कालोनी में इतना पानी भर जाता है कि बिजली के खंभे में लगे ट्रांसफार्मर को छूता जाता है। जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती हैं। वही पानी के जमा होने से कालोनी की सड़क भी डूब जाती है। जिसके कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button