रायगढ़

आपके एक बुलावे पर मैं आपके समक्ष रहुंगा उपस्थित-विधायक प्रकाश नायकग्राम पंचायत पंडरीपानी के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा के लिए किया आश्वस्त

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.16.07.22.आप लोग अपनी समस्याओं के लिए मुझे एक मर्तबे फोन करें, मैं आप लोगो के समक्ष आपकी सेवा में उपलब्ध रहूंगा उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा सड़क नाली निर्माण की समस्या लेकर पहुंचे ग्राम पंचायत पंडरीपानी पूर्व के ग्रामीणों के समस्याओं को सुनने के दौरान कहीं।वही उन्होंने ग्रामीणों को सड़क नाली निर्माण कार्य को लेकर आश्वस्त किया कि जल्द ही इनका निर्माण कार्य पूर्ण होगा।एवं ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत पंडरीपानी के रहवासियों की सुविधा के मद्देनजर विधायक प्रकाश नायक द्वारा जहां तराई पारा व हरिजन मोहल्ले में सी सी रोड निर्माण कार्य हेतु 5-5 लाख रुपए के राशि की स्वीकृति प्रदान कराई गई। तो वही मुख्य मार्ग व नाली निर्माण को लेकर भी आश्वासन दिया गया।ग्राम पंचायत पंडरीपानी के ज्ञापन सौंपने वाले जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में प्रमुख रूप से समारी सि दार – बी डी सी, पदमा सिदार,सुनीता साव ,देवर्चन साव ,गोकुल किसान,निराधार पटेल , भवानी सिदार सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button