रायगढ़

“कॉप ऑफ द मंथ” जनवरी 2021..।लैलूंगा टी.आई.-एल.पी. पटेल,एस.पी स्टेनो-अशोक देवांगन एवं जूटमिल से आरक्षक-बनारसी सिदार संयुक्त “कॉप ऑफ द मंथ”..।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंघघोष/रायगढ़- माह जनवरी 2021 में थाना लैलूंगा अन्तर्गत घटित अनसुलझे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक एल.पी.पटेल, पुलिस अधीक्षक के स्टेनो अशोक देवांगन एवं ग्राम लहंगापाली में लूटपाट मामले में आरोपियों की शीघ्र पतासाजी में विशेष सहयोग के लिए जूटमिल से आरक्षक बनारसी सिदार को “कॉप ऑफ द मंथ” के पुरस्कारों की श्रृंखला में स्थान दिया गया है। विदित हो कि थाना लैलूंगा अंतर्गत भेलवाटोली-खम्हार के जंगलों के बीच दिनांक 12.01.2021 को अज्ञात महिला का शव मिला, मृतिका के गले को दुपट्टे से घोंट कर हत्या करना प्रथम दृष्टिया प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र.12/2021 धारा 302,201 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा अपनी व्यावसायिक क्षमता एवं विवेचना ज्ञान का बखूबी परिचय देते हुये मृतिका के फोटोग्राफ्स को सोशल मीडिया में वायरल कर CCTNS पोटर्ल पर सभी थानाक्षेत्रों के गुम इंसानों से मृतिका का हुलिया मिलान आदि की कार्यवाही के साथ लगातार थानाक्षेत्र के गांव में मृतिका के संबंध में पूछताछ जारी रखे जिससे मृतिका की शिनाख्त सरस्वती मराण्डी बोकारो झारखंड के रूप में हुई और परत दर पर घटना की गुत्थी सुलझते गई। लैलूंगा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी मृतिका के पति जय कुमार सिदार निवासी कमरगा और उसके जीजा रवि सिदार निवासी सरडेगा की सुनियोजित तरीके से हत्या करने का खुलासा हुआ जिसके लिये लैलूंगा निरीक्षक एल.पी.पटेल को “कॉप ऑफ द मंथ” दिया गया है। जिले में शांति व्यवस्था अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही पुलिस अधीक्षक की बड़ी जिम्मेदारी इकाई के सभी अधिकारी व जवानों पर नियंत्रण रखना होता है। इस कार्य में उनके अधिनस्थों की भी भूमिका विशेष होती है। जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायत, विभागीय जांच, प्राथमिक जांच, विभिन्न वरिष्ठ कार्यालयों, आयोग से प्राप्त शिकायत पत्रों की जांच जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी एसपी स्टेनो की होती है इसमें रायगढ़ एस.पी स्टेनो/सूबेदार(अ)अशोक देवांगन विगत कई वर्षों से इन कार्यों में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते आ रहे। स्टेनो अशोक देवांगन की कार्यकुशलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा माह जनवरी 2021 के “कॉप ऑफ द मंथ” की श्रृंखला में उन्हें स्थान दिया। ज्ञात हो कि जूटमिल पुलिस चौकी अंतर्गत 1 जनवरी 2021 के शाम रात्रि ग्राम लहंगापाली पुल के पास स्थानीय डॉक्टर व उसकी महिला साथी के साथ कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर उनसे एक सोने की चैन, नगदी रकम, पर्स में रखे आई कार्ड, आधार कार्ड आदि की लूटपाट कर डॉक्टर को गंभीर रूप से मारपीट कर चोट पहुंचाये थे, घटना के संबंध में थाना कोतवाली(चौकी जूटमिल) में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 87/2021 धारा 394,307 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी दौरान चौकी प्रभारी जूटमिल अमित शुक्ला के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा शीघ्र ही अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर चार आरोपियों को पकड़ा गया और लूट की हुई सोने की चेन,नगदी रकम,आईकार्ड,आधार कार्ड इत्यादि जुमला करीब 70,000 रूपये की मशरूका को बरामद किया गया। इस कार्य में जूटमिल प्रभारी के हमराह रहे आरक्षक बनारसी सिदार को आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूट के माल की बरामदगी में विशेष सहयोग के लिए “कॉप ऑफ द मंथ” में स्थान मिला है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button