जिले में तीन अलग-अलग घटनाओ में चार लोगों ने फांसी लगाईआज सुबह का समय रायगढ जिले के तीन अलग अलग जगहों पर घटी घटनाओ में कुल चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्यायें कर ली है।

दम्पत्ति ने लगाई फांसी ,सारंगढ़ पुलिस जुटी जांच में
सिंहघोष/ सारंगढ़ के हिर्री गांव में एक नव-विवाहित दम्पत्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।। पुलिस ने मृत दम्पति का नाम संजू जोल्हे और दिव्या जोल्हे बताया है।। खबर है मृत दम्पत्ति ने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था।। मृतक महिला दिव्या जोल्हे दो माह की गर्भवती भी है।।
जबकि दूसरी घटना भी सारंगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत हिर्री की है,जहां 17 वर्षीय युवक मुकेश कुर्रे पिता शंकर कुर्रे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।। युवक के विषय मे बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नही थी।। दोनो घटनाओं की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारम्भ कर दी है।

जबकि तीसरी घटना धर्मजयगढ़ तहसील के कापू थाने के अंतर्गत ग्राम विजयपुर की है,जहां एक अधेड़ मजदूर जो होम क्वारेंटिंन में रह रहा था।। उसने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,यहां भी घटना की जानकारी मिलते ही कापू पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच प्रारम्भ कर दिया है।।इस तरह बीती रात से आज सुबह तक जिले में घटी तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।।