राज्य

साइबर सेल रायगढ के प्रधान दो आरक्षकों को कॉप ऑफ द मन्थ चुना गया..

प्रधान आरक्षक राजेश पटेल और दुर्गेश सिंह को मिला सम्मान

सिंहघोष/रायगढ़:- कोरोना संक्रमण से जिले वासियों की सुरक्षा को लेकर रायगढ पुलिस की तैयारियों में अहम भूमिका निभाने वाले दो प्रधान आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ने काप आफ द मंथ का सम्मान दिया है।।

चुने गए दोनो प्रधान आरक्षक जिले के सायबर सेल में पदस्थ है। इनमे पहला नाम प्रधान आरक्षक क्रमांक 628 राजेश पटेल और दूसरा नाम प्रधान आरक्षक क्रमांक 578 दुर्गेश सिंह का है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि आप दोनों प्रधान आरक्षकों ने कोरोना लाकडाउन काल मे जिले में सौ से अधिक व्यक्तियों को जिन्हें आइसोलेशन या कवारन्टाइन में रखा गया है,उनकी लोकेशन जांचने के लिहाज से एक सैल्फी बेस्ड एक रक्षासर्व साफ्टवेयर लांच करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।। आप दोनों ने अपने कर्तव्य का पालन करने में अत्यंत मेहनत और लगन का प्रदर्शन किया है।।
इस लिहाज से उनके मनोबल एवं उत्साहवर्धन हेतु आप दोनों को कॉप आफ द मन्थ 3/2020 चुना गया है।। जिला पुलिस प्रतिमाह इस तरह के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए कॉप आफ़ द मंथ चुना जाता है।। चुने गए पुलिस कर्मियों को सम्मान के अलावा नगद राशि भी दी जाती है।। इस महीने यह सम्मान जिला पुलिस के सायबर सेल में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों क्रमशः राजेश पटेल और दुर्गेश सिंह को प्रदान की गई है।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button