जिला भाजपा,महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी..। कर्मठ और समर्पित महिला कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ..।।

मुखर वक्ता और प्रबल राष्ट्रवादी विचारों वाली सक्रिय महिला कार्यकर्ता दुर्गा देवांगन महामंत्री नियुक्त..।
सिंहघोष/रायगढ़-03.7.21 विपक्षी पार्टी के सफल रणनीतिकार कहे जाने वाले जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहमति से भारतीय जनता पार्टी ने सारँगढ़ की पूर्व विधायिका श्रीमती केरा बाई मनहर के नेतृत्व में जिला रायगढ़ महिला मोर्चा के नए पदाधिकारियों सूची जारी की है ।
पार्टी ने नवीन पदाधिकारियों की नियुक्तियों का आधार पार्टी हित मे उनके द्वारा लगातार किये गए कार्यों और सक्रियता को माना है।
यहां उन महिला कार्यकर्ताओं को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों दी गई है, जिन्होंने बीते सालों में लगातार पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और सक्रियता से अपनी जिम्मेदारियां निभाई है। खास कर विगत लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्यासी के पक्ष में किये गए प्रचार-प्रसार के अलावा बीते दो सालों में केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी/महत्वपूर्ण योजनाओं को सीधे आम जन तक पहुंचाने सम्बन्धित कार्यों में अपना श्रेष्ठतम योगदान दिया है।
इस क्रम में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी भाजपा की मुखर वक्ता और प्रबल राष्ट्रवादी बहन श्रीमती दुर्गा देवांगन सहित भाजपा की निष्ठावान कार्यकर्ता श्रीमती गीतांजलि पटनायक को दी गई है। दोनों मौला कार्यकर्ताओं ने विगत लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्यासी और वर्तमान सांसद श्रीमती गोमती साय के पक्ष में बड़ी जिम्मेदारी से अपना काम किया था,और आज भी पार्टी के पक्ष में पूरी तन्मयता से सक्रिय है। इनके कार्यों को ध्यान में रखकर इनकी नियुक्तियां की गई है।
महिला मोर्चा कार्यकारिणी के गठन को लेकर जिले के वरिष्ठ भाजपाइयों का कहना है कि वर्तमान नियुक्तियां जिले के सभी मण्डलों के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुए की गई है। भाजपा की परिपाटी हमेशा योग्यता व अनुभव को सम्मान देने की रही है, इस आधार पर किया गया चयन भाजपा संगठन को नए सिरे से मजबूती प्रदान करेगा। जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी हित में कार्य करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से स्थान दिया जाना जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का लिया सही निर्णय है। नई कार्यकारिणी में अनुभव और सक्रियता का समन्वय संगठन को भविष्य में निश्चित तौर पर मजबूती प्रदान करेगा।
वही शहर की राष्ट्रवादी बेटी श्रीमती दुर्गा देवांगन की नियुक्ति को लेकर भाजपा महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल है।
👇