छत्तीसगढ़रायगढ़

आजाद की पिस्तौल और भगत का जोश है वंदे मातरम्: वित्त मंत्री ओपी चौधरी का वीडियो वायरल

Advertisement

रायगढ़। देशभर में वंदे मातरम् को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ओपी चौधरी बुलंद आवाज में वंदे मातरम् से जुड़ी पंक्तियां गाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह गीत छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान प्रस्तुत किया था।

क्रांति और शहीदों की याद से जोड़ा वंदे मातरम्

ओपी चौधरी ने गीत के माध्यम से वंदे मातरम् को देश के स्वतंत्रता संग्राम और क्रांतिकारियों के संघर्ष से जोड़ते हुए संदेश दिया। वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं—

“आजादी का बुलंद जयघोष है वंदे मातरम्,
आजाद की पिस्तौल और भगत का जोश है वंदे मातरम्।
अंग्रेजों के खिलाफ वीर नारायण की तलवार है वंदे मातरम्,
अन्याय के विरुद्ध गुण्डाधूर की ललकार है वंदे मातरम्।”

बोले- वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, स्वाभिमान का प्रतीक

मंत्री ओपी चौधरी ने वंदे मातरम् को केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की आजादी की चिंगारी, शहीदों की शहादत और छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों के स्वाभिमान से जुड़ा प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का हर शब्द स्वतंत्रता संग्राम की गाथा से जुड़ा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है। ओपी चौधरी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता के लिए देश के प्रतीकों से समझौता करना पड़े, वे देशभक्ति का अर्थ नहीं समझ सकते। उन्होंने वंदे मातरम् को लेकर चल रही बहस के बीच इसे देशभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़कर अपनी बात रखी।

सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा

ओपी चौधरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। समर्थक इसे देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान से जोड़कर साझा कर रहे हैं, वहीं वंदे मातरम् को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच वीडियो को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button