Uncategorised

भिलाई सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत; कार से मिली शराब की बोतलें

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे भिलाई सेंट्रल एवेन्यू मार्ग स्थित गुंडिचा मंडप के सामने तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार सवार दीपक गुप्ता और कौशिक दास निवासी सेक्टर-6 भिलाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को सुपेला मोर्चरी में रखवा दिया है।

कार से मिली शराब की बोतलें, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच के दौरान शराब की कुछ बोतलें बरामद की हैं। पुलिस अब हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button