Bilaspur Accident : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच मजदूर, स्ट्रीट लाइट पोल लगाने के दौरान हादसा

सिरगिट्टी वार्ड में हुआ हादसा, चार पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से झुलसे
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी वार्ड में स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली का पोल खड़ा करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से पांच मजदूर करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।
पोल लगाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र में मजदूर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए बिजली का पोल खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पोल हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया और अचानक करंट फैल गया। हादसे में मौके पर मौजूद पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायलों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की जांच में जुटी टीम
हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर घटना को लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।







