Uncategorised

CG Assembly : राम मंदिर चंदा चोरी मामला विधानसभा में गूंजा, विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्थगन प्रस्ताव को स्पीकर ने बताया सदन से बाहर का विषय, विपक्ष ने की चर्चा की मांग

रायपुर। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी का मामला सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में गूंज उठा। विपक्ष ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाकर सदन में चर्चा कराने की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसे सदन के दायरे से बाहर का विषय बताते हुए स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाया मामला

शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह विषय प्रदेश के लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए विधानसभा में इस पर चर्चा कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सदन में चर्चा आवश्यक है।

सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति

विपक्ष की मांग पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह विषय विधानसभा की कार्यवाही के अंतर्गत नहीं आता, इसलिए इस पर सदन में चर्चा नहीं की जा सकती।

इसके बावजूद नेता प्रतिपक्ष अपनी बात रखते रहे, वहीं सत्ता पक्ष की ओर से भी लगातार आपत्ति दर्ज कराई गई।

हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया। इसके बाद विपक्ष के सदस्य खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष की ओर से भी जवाबी प्रतिक्रिया दी गई।

लगातार हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

दोबारा शुरू हुई कार्यवाही, फिर हुआ हंगामा

कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी विपक्ष ने राम मंदिर मामले पर चर्चा कराने की मांग जारी रखी। संसदीय कार्यमंत्री ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन विपक्ष नारेबाजी करता रहा।

स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही अगले दिन सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button