Uncategorised

Medical College Chhattisgarh : प्रदेश में खुलेंगे 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों का होगा विस्तार

Advertisement

NMC से 2026-27 सत्र के लिए मिली मंजूरी, गीदम, कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में शुरू होगी पढ़ाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने प्रदेश में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इन कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू होगी। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 50-50 एमबीबीएस सीटें होंगी, जिससे प्रदेश में कुल 250 नई एमबीबीएस सीटों का विस्तार होगा।

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास का ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा आधुनिक और मजबूत स्वास्थ्य तंत्र तैयार करना है, जिससे युवाओं को डॉक्टर बनने के अधिक अवसर मिलें और नागरिकों को बेहतर इलाज के

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button