Uncategorised

CG Police Transfer : राज्य पुलिस सेवा के 3 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Advertisement

रायपुर में पुलिस उपायुक्त पदों पर नई पदस्थापना, प्रशासनिक आधार पर हुआ स्थानांतरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से 13 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आधार पर किए गए ये स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू होंगे।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य), रायपुर से पदोन्नत करते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य), रायपुर बनाया गया है।

वहीं दीपमाला कश्यप को सेनानी, विशेष शाखा बिलासपुर से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर), रायपुर पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह अर्चना झा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूसी), रायपुर से पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

गृह विभाग के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर किए गए हैं। नई पदस्थापनाओं से राजधानी रायपुर की पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button