छत्तीसगढ़

CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में E-KYC की तारीख खत्म, बस्तर संभाग में 20 जुलाई तक मिलेगा मौका, सत्यापन नहीं कराने पर रुकेगी जुलाई की किस्त

Advertisement

महतारी वंदन योजना के तहत E-KYC की समय सीमा खत्म हो गई है। प्रदेश में 97% से अधिक हितग्राहियों का डिजिटल सत्यापन पूरा हो चुका है। बस्तर संभाग में कम सत्यापन के कारण 20 जुलाई तक अतिरिक्त समय दिया गया है।

CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों के डिजिटल सत्यापन (E-KYC) की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार प्रदेश में 97 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों का सत्यापन पूरा हो चुका है। हालांकि बस्तर संभाग के जिलों में सत्यापन की रफ्तार कम रहने के कारण वहां की महिलाओं को 20 जुलाई तक E-KYC कराने का अतिरिक्त अवसर दिया गया है।

बस्तर संभाग को 20 जुलाई तक की मोहलत

महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि बस्तर संभाग के जिलों में अपेक्षाकृत कम डिजिटल सत्यापन होने के कारण E-KYC की समय सीमा बढ़ाई गई है। अब यहां की पात्र महिलाएं 20 जुलाई तक अपना सत्यापन पूरा करा सकती हैं।

97 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों का सत्यापन पूरा

विभाग के मुताबिक महतारी वंदन योजना के 65.3 लाख सक्रिय हितग्राहियों में से 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं का डिजिटल सत्यापन पूरा हो चुका है। बाकी हितग्राहियों से जल्द से जल्द E-KYC कराने की अपील की गई है।

सत्यापन नहीं कराने पर रुक सकती है किस्त

महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 जून तक E-KYC नहीं कराने वाली महिलाओं की जुलाई महीने की किस्त रोकी जा सकती है। इसलिए जिन हितग्राहियों ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button