Uncategorised

केलो डैम के चार गेट खोले गए : जलस्तर बढ़ने से केलो नदी उफान पर, छोटे रपटा पुल के ऊपर से बहा पानी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते केलो डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए रविवार देर रात डैम के चार गेट 25 सेंटीमीटर तक खोल दिए गए। इसके बाद केलो नदी उफान पर आ गई और सोमवार सुबह छोटे रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा

ऊपरी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी पानी की आवक

रविवार दोपहर से जिले में रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश हो रही है। वहीं ऊपरी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश के कारण केलो डैम में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। डैम का अधिकतम जलभराव स्तर 233.00 मीटर है, जबकि वर्तमान में जलस्तर 230.30 मीटर तक पहुंच चुका है। रात में पानी की आवक बढ़ने के बाद चार गेट खोलने का निर्णय लिया गया।

नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह

डैम के गेट खुलने के बाद केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के छोटे रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। संभावित खतरे को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शहर को चार जोन में बांटकर अलग-अलग टीमों का गठन किया है। हर टीम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रविवार रात से ही टीमें सक्रिय होकर विभिन्न मोहल्लों और केलो नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं।

डैम की लगातार हो रही मॉनिटरिंग

केलो परियोजना के कार्यपालन अभियंता एम.के. गुप्ता ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में अच्छी बारिश के कारण डैम में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है। इसी वजह से एहतियातन चार गेट खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि डैम के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है और स्थिति के अनुसार आगे आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button