Uncategorised

GST Fraud Raipur : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा, 9.54 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में कारोबारी गिरफ्तार

Advertisement

रायपुर। स्टेट जीएसटी विभाग ने फर्जी बिलिंग और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 करोड़ रुपये की कथित फर्जी बिलिंग के मामले में मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 9.54 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर उसे 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दो फर्मों के जरिए किया फर्जी बिलिंग का कारोबार

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विजय कुमार यादव मेसर्स माया स्टील एंड एंटरप्राइज और मेसर्स मायरा स्टील एंटरप्राइजेज के नाम से दो फर्मों का संचालन कर रहा था। आरोप है कि इन फर्मों के माध्यम से करीब 53 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग कर 9.54 करोड़ रुपये का बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) विभिन्न फर्मों को ट्रांसफर किया गया।

बंद और फर्जी फर्मों से लिया बोगस ITC का लाभ

स्टेट जीएसटी के अनुसार आरोपी ने बंद और फर्जी फर्मों के माध्यम से प्राप्त फर्जी आईटीसी का दावा कर अपनी टैक्स देनदारी का भुगतान किया। जांच में यह भी सामने आया कि उसने बिना वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के केवल बिलों के आधार पर लेन-देन दिखाकर बोगस आईटीसी का लाभ लिया, जिससे शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

जांच जारी, नेटवर्क की हो रही पड़ताल

स्टेट जीएसटी विभाग फर्जी बिलिंग और बोगस आईटीसी के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। विभाग का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button