Uncategorised

Jagdalpur Suicide Case : NEET में लगातार असफलता से हताश 20 वर्षीय युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

Advertisement

बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा की घटना, कमरे में फांसी लगाकर दी जान, परिवार में पसरा मातम

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती लगातार तीन बार NEET परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान थी।

तीन बार NEET परीक्षा में नहीं मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, युवती मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थी और इसके लिए उसने लगातार तीन बार नीट परीक्षा दी थी। लेकिन हर प्रयास में असफल रहने के बाद वह हताश हो गई थी।

परिजनों के मुताबिक, इसी तनाव के चलते उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button