Raigarh Elephant News : धरमजयगढ़ वन मंडल में 18 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, कच्चा मकान और पंप पाइप तोड़े

रात के अंधेरे में बस्ती तक पहुंचे हाथियों का झुंड, वन विभाग ने शुरू किया नुकसान का आकलन
रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में हाथियों ने बस्तियों के समीप पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही एक कच्चे मकान और पंप पाइप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
18 हाथियों का दल बस्ती के पास पहुंचा
मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रेंज के गेरसा सागरपुर क्षेत्र में जंगल से निकलकर करीब 18 हाथियों का झुंड देर रात बस्ती के समीप पहुंच गया। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
फसल और संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल को रौंद दिया। इसके अलावा एक कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त करने के साथ पंप पाइप भी तोड़ दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
वन विभाग ने शुरू किया सर्वे
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। विभाग द्वारा प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।







