Uncategorised

रामचन्द्र का हुआ सम्मान, छ.ग. कराटे एसोसिएशन की पहल
खेल को बढ़ावा देने के लिए की सराहना

Advertisement
Advertisement Carousel

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के सोटोकॉन कराटे डू इंडियन एसोसिएशन तथा छत्तीसगढ़ स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक घड़े ने जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी, जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया। छत्तीसगढ़ स्टेट स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक घड़े ने बताया कि वरिष्ठ खिलाड़ी रामचन्द्र शर्मा के द्वारा क्रिकेट के क्षेत्र में नवोदित खिलाडिय़ों को तो बढ़ावा दिया ही जा रहा है।

साथ ही साथ विभिन्न अन्य खेलों के खिलाडिय़ों एवं संघ को मदद कर, प्रतियोगिता में साथ देकर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बिलासपुर से आए सोटोकॉन कराटे डूृ इंडियन एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक ने आगे बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराटे एवं अन्य खेल के लिए करवाई जाती रही है। जिसमें सहयोग कर रामचन्द्र शर्मा ने वरिष्ठ खिलाड़ी होने का फर्ज निभाया है। रायगढ़ क्रिकेट में जुडक़र वे खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button