छत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालय की छात्राओं के पैदल मार्च के बाद बड़ी कार्रवाई

Advertisement

सीएम साय के निर्देश पर प्राचार्य हटाए गए, छात्रावास अधीक्षक को नोटिस

विद्यालय की व्यवस्थाओं और छात्राओं की समस्याओं की जांच के लिए समिति गठित

रायपुर। कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर की छात्राओं के 7 सितंबर को विद्यालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल रवाना होने के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद विद्यालय के प्राचार्य ओम नारायण श्रीवास्तव को आगामी आदेश तक विद्यालय से हटा दिया गया है।

प्राचार्य को अब सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय अंबिकापुर में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विद्यालय में पदस्थ पीजीटी अंग्रेजी प्रतीक्षा त्रिपाठी को प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया है।

छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

प्रशासन ने छात्रावास अधीक्षक आयुषी सोनी के खिलाफ भी कार्रवाई की है। उन्हें शासकीय कार्य में लापरवाही और उदासीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी कर पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगा गया है।

जांच के लिए समिति गठित

छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए संयुक्त कलेक्टर सरगुजा की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।

समिति विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्राओं की ओर से सामने रखी गई समस्याओं और 7 सितंबर को हुए पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि जांच समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं के विद्यालय से बाहर निकलकर अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के मामले में की गई कार्रवाई को प्रशासन की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है।

अब जांच समिति की रिपोर्ट पर नजर रहेगी। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संबंध में आगे निर्णय लिया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button