Uncategorised

OP Choudhary : सहयोग केंद्र में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

Advertisement

‘संपर्क-संवाद-समाधान’ अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम

रायगढ़। भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सहयोग केंद्र में बुधवार को आयोजित ‘संपर्क-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओ.पी. चौधरी ने 300 से अधिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामंत्री अशोक बजाज और भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी मौजूद रहे।

100 से अधिक आवेदन प्राप्त, विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कार्यक्रम के दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक और क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रत्येक आवेदक से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से तत्काल संपर्क कर समाधान की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिलाया।

‘कार्यकर्ता सर्वोपरि, समाधान सरकार की प्राथमिकता’

मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि ‘संपर्क-संवाद-समाधान’ अभियान का उद्देश्य संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है और उनकी प्रत्येक समस्या का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संगठन और सरकार के बीच मजबूत सेतु बना सहयोग केंद्र

कार्यक्रम में मंडल, जिला और बूथ स्तर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। भाजपा नेताओं ने कहा कि सहयोग केंद्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संगठन और सरकार के बीच प्रभावी संवाद का स्थायी मंच बन चुका है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button